शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने वायोम नेटवर्क (Viom Network) से मिलाया हाथ

 रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio Infocomm) ने वायोम नेटवर्क (Viom Network) के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत रिलायंस जियो, वायोम के दूरसंचार टावरों का इस्तेमाल करेगी। रिलायंस देश भर में वायोम नेटवर्क के 42,000 टेलीकॉम टावरों का उपयोग कर अपने ग्राहकों को अगली पीढ़ी के वॉयस और डेटा सेवाएँ उपलब्ध करायेगी। 

रिलायंस जियो इन्फोकॉम, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सब्सीडियरी कंपनी है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 908.80 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 12:51 बजे यह 2.07% की बढ़त के साथ 904.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख