शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमसीएक्स (MCX) ने दिया स्पष्टीकरण

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (Multi Commodity Exchange of India) ने स्पष्टीकरण दिया है।

कंपनी ने एक वित्तीय अखबार में प्रकाशित खबर के संदर्भ में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कंपनी को इस खबर के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। इसलिए इस पर कंपनी किसी प्रकार का कोई बयान देना उचित नहीं समझती।

गौरतलब है कि एक दैनिक अखबार में प्रकाशित खबर में कहा गया कि सेबी (SEBI) ने फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) को एमसीएक्स में अपनी हिस्सेदारी बेचने का आदेश दिया है।

कंपनी का यह स्पष्टीकरण गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आया है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.42% की बढ़त के साथ 504.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख