शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) : चंद्रशेखर काकल (Chandrashekar Kakal) ने दिया इस्तीफा

इन्फोसिस (Infosys) में वरिष्ठ अधिकारियों के इस्तीफे का सिलसिला जारी है।

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्यकारी काउंसिल के सदस्य चंद्रशेखर काकल (Chandrashekar Kakal) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जो कि 18 अप्रैल 2014 से प्रभावी होगा।

हालाँकि अभी काकल के इस्तीफे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

गौरतलब है कि बीते वर्ष जून में इन्फोसिस में नारायणमूर्ति की वापसी के बाद से कंपनी में वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इस्तीफे की होड़ लग गयी है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:43 बजे यह 0.33% की बढ़त के साथ 3314.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2014)  

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख