शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बिरला श्लोक एडुटेक (Birla Shloka Edutech) को 359 करोड़ रुपये का ठेका

बिरला श्लोक एडुटेक (Birla Shloka Edutech) को तमिलनाड़ु (Tamil Nadu) सरकार से नया ठेका हासिल हुआ है। 

यह ठेका 359 करोड़ रुपये का है। तमिलनाड़ु सरकार के स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से मिले ठेके के तहत कंपनी को राज्य के 1820 सरकारी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में इनफार्मेशन एवं कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी स्कीम लागू करने का कार्य करना है।

ठेका मिलने की खबर शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी थी। इसलिए इस खबर की प्रतिक्रिया आज बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगी। हालाँकि कल शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.77% की कमजोरी के साथ 2.58 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!