शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) : बोकारो जेपी सीमेंट (Bokaro JP Cement) में हिस्सेदारी बेचेगी

जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) ने डालमिया सीमेंट (Dalmia Cement) के साथ शेयर बिकवाली समझौता किया है।

इस समझौते के तहत जेपी एसोसिएट्स, बोकारो जेपी सीमेंट (Bokaro JP Cement) में अपनी 74% हिस्सेदारी डालमिया सीमेंट को बेचेगी। कल 24 मार्च को जेपी एसोसिएट्स की निदेशक मंडल की बैठक में इस समझौते को मंजूर कर लिया गया। 

गौरतलब है कि बोकारो जेपी सीमेंट, जेपी एसोसिएट्स और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया  (SAIL) की एक संयुक्त उपक्रम (JV) कंपनी है। यह समझौता सेल की मंजूरी के अधीन है। यह सौदा लगभग 69.74 रुपये प्रति शेयर के आधार पर होगा। 

शेयर बाजार में जेपी एसोसिएट्स के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:53 बजे यह 0.71% की बढ़त के साथ 49.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख