शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) को शेयरधारकों से मिली मंजूरी

जेट एयरवेज (Jet Airways) के जेट प्रीविलेज फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम (एफएफपी) के हस्तांतरण को मंजूरी मिल गयी है।

जेट एयरवेज के शेयरधारकों ने जेट प्रीविलेज प्राइवेट लि (JPPL) को जेट प्रीविलेज एफएफपी कार्यक्रम का हस्तांतरण कर दिया है। इसके अलावा जेट प्रीविलेज में निवेश के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गयी है। 

जेपीपीएल के निदेशक मंडल ने 24 मार्च 2014 को एतिहाद एयरवेज पीजेएससी (Etihad Airways PJSC) को 50.1% और जेट एयरवेज को 49.9% शेयरों का आबंटन किया है, जिसके बाद जेट प्रीविलेज, जेट एयरवेज की सब्सीडियरी कंपनी नहीं रही है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भा में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.42% की बढ़त के साथ 225.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!