शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) ने टाटा स्टील (Tata Steel) की जमीन खरीदी

ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) ने मुंबई में एक परियोजना के लिए समझौता किया है।

ओबेरॉय रियल्टी ने मुंबई के बोरीवली में टाटा स्टील की जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने नीलामी के जरिये टाटा स्टील की 25 एकड़ जमीन खरीदी है। यह सौदा लगभग 1,155 करोड़ रुपये में हुआ है।  

गौरतलब है कि आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद यह समझौता पूरा हो जायेगा। कंपनी इस संदर्भ में अगले चरण की सूचना का इंतजार कर रही है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 234.50 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:38 बजे यह 10.52% की मजबूती के साथ 219.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!