शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीएमसी (CMC) कुवैत में मुकदमा जीता

सीएमसी (CMC) ने कुवैत स्टॉक एक्सचेंज (KSE) के खिलाफ कानूनी लड़ाई जीत ली है।

कुवैत के उच्चतम न्यायालय ने ठेका रद्द करने के मामले में सीएमसी के हक में फैसला सुनाते हुए केएसई को प्रति वर्ष 7% के ब्याज मूल्य के साथ 21.7 लाख कुवैती दिनार यानी लगभग 46.37 करोड़ रुपये सीएमसी को भुगतान करने का आदेश दिया है। 

गौरतलब है कि केएसई ने वर्ष 2006 में सीएमसी को दिया गया ठेका रद्द कर दिया था, जिसके खिलाफ सीएमसी ने कुवैती न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1432.05 रुपये तक चढ़ गया था, लेकिन जल्द ही बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। दोपहर 12 बजे यह 0.93% की कमजोरी के साथ 1390 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख