शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को मिले ठेके, शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को नये ठेके मिले हैं।

एलऐंडटी की सब्सीडियरी कंपनी एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) को मार्च 2014 में 1,981 करोड़ रुपये के नये ठेके प्राप्त हुए हैं। 

कंपनी को दक्षिण भारत के अग्रणी प्रॉपर्टी डेवलेपर्स से बैंगलुरू में एक रिहायशी ठेका मिला है, जिसके तहत कंपनी को 24 टावरों औऱ 271 विला के निर्माण आदि का काम करना है।

इसके अलावा कंपनी को गुजरात में एक रिहायशी टाऊनशिप के निर्माण के लिए भी ठेका मिला है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 1289 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 1:08 बजे यह 1.14% की बढ़त के साथ 1288.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख