शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) : म्यांमार में दो अपतटीय ब्लॉक मिले

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को म्यांमार में दो अपतटीय परियोजनाओं के लिए चुना गया है। 

म्यांमार सरकार ने दो अपतटीय ब्लॉकों एम17 और एम18 में तेल खोज के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज को चुना है। ये दोनों ही ब्लॉक म्यांमार के मोआत्तमा बेसिन में समुद्र में 3000 फीट तक की गहराई में स्थित हैं।

आरआईएल जल्द ही मोआत्तमा अपतटीय ब्लॉकों के लिए एक प्रॉडक्ट शेयरिंग (पीएससी) समझौता भी करेगी। 

गौरतलब है कि म्यांमार सरकार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को नीलामी प्रक्रिया के जरिये चुना है। इस नीलामी प्रक्रिया में दुनिया भर की 36 कंपनियों ने हिस्सा लिया था। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:46 बजे यह 1.37% की बढ़त के साथ 902.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!