शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेन्नार इंडस्ट्रीज (Pennar Industries) को 102 करोड़ रुपये के ठेके

पेन्नार इंडस्ट्रीज (Pennar Industries) ने नये ठेके हासिल किये हैं।

पेन्नार को अपनी सब्सीडियरी कंपनियों पेन्नार इंजीनियर्ड बिल्डिंग सिस्टम्स (Pennar Engineered Building Systems) और पेन्नार एनवायरो (Pennar Enviro) के साथ कुल 102 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कंपनी को ये ठेके एलऐंडटी (L&T), एचसीसी (HCC), फायरस्टोन टीवीएस (Firestone TVS), यामाहा इलेक्ट्रॉनिक्स (Yamaha Electronics, अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), ऑरियन प्रोजेक्ट्स (Orion Projects), कोहिनूर (Kohinoor) और एनएसएल (NSL) आदि कंपनियों से विभिन्न कार्यों के लिए मिले हैं। 

कंपनी की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.50% की कमजोरी के साथ 19.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!