शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ए2जेड मेंटेनेन्स(A2Z Maintenance) : कॉर्पोरेट कर्ज पुनर्गठन (सीडीआर) को मिली मंजूरी

ए2जेड मेंटेनेन्स ऐंड इंजीनियरिंग सर्विसेज (A2Z Maintenance & Engineering Services) के कॉर्पोरेट डेट रिस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी दे दी गयी है।

कॉर्पोरेट ऋण पुनर्गठन के अधिकारप्राप्त समूह (सीडीआर-ईजी) ने कंपनी के रिस्ट्रक्चरिंग पैकेज को हरी झंडी दिखा दी।

सीडीआर दिशानिर्देशों के मुताबिक 27 मार्च 2014 को कंपनी का मास्टर रिस्ट्रक्चरिंग एग्रीमेंट (एमआरए) यानी प्रमुख पुनर्गठन समझौता पूरा कर लिया गया है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। बीएसई में यह 9.98% की मजबूती के साथ 10.69 रुपये पर है। (शेयर मंथ, 28 मार्च 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!