शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) ने ग्रेबान फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट से पीछे खीचे हाथ

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) ने ग्रेबान फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट में इक्विटी हिस्सेदारी लेने के लिए आगे नहीं बढ़ने का निर्णय लिया है।

कंपनी ने पूँजी निवेश के लिए बदले हुए फोकस को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। कंपनी अफ्रीका के गेबान गणराज्य में ग्रीन फील्ड अमोनिया - यूरिया फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट में प्रस्तावित 25.1% की हिस्सेदारी लेने पर विचार कर रही थी। इस प्रोजेक्ट में फिलहाल ओलम इंटरनेशनल की 80% तथा गेबोन सरकार की 20% हिस्सेदारी है। 

कंपनी ने पूँजी निवेश का यह इरादा साल 2011 में घोषित किया था। कंपनी ने ओलम के साथ परियोजना का फ्रंट ऐंड इंजीनियरिंग डिजाइन फेज लगभग पूरा कर लिया है। कंपनी ओलम या जीएफसी के अन्य इक्विटी भागीदारों के साथ जरूरत पड़ने पर जारी रखेगी।

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। कल शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 3.21% की बढ़त के साथ 286.20 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!