शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को नये ठेके मिले

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को नये ठेके मिले हैं।

कंपनी ने मार्च 2014 में विभिन्न कंपनियों से 1,009 करोड़ रुपये के ठेके हासिल किये।

कंपनी के निर्माण विभाग को 574 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं, जिसमें लखनऊ और बैंगलुरु में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करना है।

वहीं, ट्रांसपोर्टेशन इन्फ्रा विभाग को 316 करोड़ रुपये के ठेके कोलकाता में सड़क निर्माण, इंजीनियरिंग आदि के लिए दिये गये हैं।

कंपनी के पावर ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार को 120 करोड़ रुपये के ठेके उड़ीसा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन से उडीसा डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम परियोजना के लिए 33/11 किलोवाट सब-स्टेशन की इंजीनियरिंग, आपूर्ति, जाँच और कमिशनिंग आदि के लिए दिये गये हैं। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1301 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 11:50 बजे यह 0.50% की बढ़त के साथ 1294 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!