शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) ने दिया स्पष्टीकरण

सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceuticals Industries) ने एक अग्रणी दैनिक समाचारपत्र में छपी खबर के संदर्भ में स्पष्टीकरण जारी किया है।

सन फार्मा ने 280 करोड़ रुपये में स्टैन चार्ट मुंबई टावर खरीदने की खबर का खंडन किया है। 

इस संदर्भ में कंपनी ने स्पष्ट कहते हुए कहा है कि सन फार्मा इस उपयुक्त प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ बातचीत की प्रक्रिया में हैं, लेकिन अभी यह सिर्फ बातचीत के प्रारंभिक चरण तक ही सीमित है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:40 बजे यह 0.98% की बढ़त के साथ 569 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!