शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने दिया स्पष्टीकरण

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने मीडिया में छपी खबरों के संदर्भ में स्पष्टीकरण जारी किया है।

सुजलॉन ने सब्सीडियरी कंपनी द्वारा 10 करोड़ रुपये के एलएसई लिस्टिंग की खबरों पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि कंपनी अपने पूँजी ढांचे के पुनर्गठन के विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। अगले वित्तीय वर्ष तक कंपनी अपना पूंजी ढांचा संतुलित कर लेगी। 

सुजलॉन के मुताबिक वह अपनी नीतियों के तहत इन बाजार की अटकलों व अफवाहों पर किसी तरह की प्रतिक्रिया देना नहीं चाहती। हालाँकि कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि उसने अमेरिका की एसपीवी (SPV) कंपनी का अधिग्रहण अवश्य कर रही है, जिसके बारे में विस्तृत जानकारी जल्द ही मुहैया करा दी जायेगी।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 12.23% की मजबूती के साथ 11.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2014)  

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख