शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री घटी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने मार्च 2014 में कुल 11,3350 गाड़ियाँ बेची हैं।

कंपनी ने मार्च 2013 में 11,9937 गाड़ियाँ बेची थी। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री में 5% की गिरावट आयी है।

कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 10,2269 गाड़ियाँ बेची, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 10,7890 रही थी। 

मार्च 2014 में कंपनी ने 11,081 गाड़ियों का निर्यात किया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 12,047 गाड़ियों का निर्यात किया। इस तरह कंपनी के निर्यात में साल-दर-साल 8% की गिरावट दर्ज हुई है। 

कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री भी 6% घट कर 86,018 हो गयी है।

वहीं, सी श्रेणी की गाड़ियों की बिक्री में 2% की मजबूती आयी है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री बढ़ कर 9752 हो गयी है। जो कि मार्च 2013 में 9506 रही थी।

कंपनी की एसएक्स4 मॉडल वाली मिड साइज श्रेणी की बिक्री 54% घट कर 411 हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 903 दर्ज की गयी थी।  

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:38 बजे यह 2.15% के नुकसान के साथ 1929 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख