शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अलस्टॉम इंडिया (Alstom India) ने बिक्री समझौता पूरा किया

अलस्टॉम इंडिया (Alstom India) ने अलस्टॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया (Alstom Transport India) के साथ  समझौता पूरा कर लिया है।

इस समझौते के तहत अलस्टॉम इंडिया ने अपने ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम उपक्रम को समूह कंपनी अलस्टॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया (Alstom Transport India) को बेच दिया है। यह सौदा 176.90 करोड़ रुपये में हुआ है। 

आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 428 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है, लेकिन दोपहर के कारोबार में कंपनी का शेयर बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। दोपहर 12:56 बजे यह 0.04% की कमजोरी के साथ 419.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!