शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एडुकॉम्प (Educomp) ने दिया स्पष्टीकरण

एडुकॉम्प सॉल्युशंस (Educomp Solutions) ने एक अग्रणी अखबार में प्रकाशित खबर के संदर्भ में स्पष्टीकरण जारी किया है।

एडुकॉम्प ने कहा है कि अमेरिका की एक कंपनी द्वारा एडुकॉम्प सॉल्युशंस में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत संबंधी खबरें पूरी तरह से निराधार है। ये खबरें अफवाहों पर आधारित हैं और सत्य से परे हैं। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में शानदार तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। यह 9.90% की मजबूती के साथ 27.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2014) 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!