शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की बिक्री 17% बढ़ी

मार्च 2014 में टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने 1,96,826 गाड़ियों की बिक्री की है।

जो पिछले साल की इसी अवधि में इसकी बिक्री के मुकाबले 17% अधिक है। मार्च 2013 में इसने 1,67,583 गाड़ियाँ बेची थीं।

कंपनी के कुल निर्यात में इस दौरान 28% की बढ़ोतरी हुई है। मार्च 2013 के 23,342 वाहनों के मुकाबले बीते महीने इसने 29,944 वाहनों का निर्यात किया। 

इसके तिपहियों की बिक्री में 58% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और यह इस दौरान 8,004 तिपहिया वाहन बेचने में सफल रही है। जो कि मार्च 2013 में 5,076 दर्ज की गयी थी।

स्कूटरों की बिक्री में शानदार वृद्धि की बदौलत टीवीएस मोटर के दोपहियों की बिक्री में साल-दर-साल 16% की वृद्धि हुई। लेकिन इसके मोटरसाइकिलों की बिक्री में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। मार्च 2013 के 61,808 के मुकाबले मार्च 2014 में इसने 68,158 मोटरसाइकिलों की बिक्री की। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.72% के नुकसान के साथ 96.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख