शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री मामूली बढ़ी

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की मार्च महीने की बिक्री में 1% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।    

मार्च 2013 के 3,01,231 वाहनों के मुकाबले मार्च 2014 में कंपनी ने 3,04,330 वाहन बेचे हैं। 

बीते मार्च में इसने 2,70,591 मोटरसाइकिल बेचे हैं, जबकि मार्च 2013 में इसने 2,67,037 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। इस तरह इसमें साल-दर-साल 1% की मामूली बढ़त हुई है।

व्यावसायिक वाहनों की बिक्री के मोर्चे पर कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा है। मार्च 2013 के 34,194 के मुकाबले मार्च 2014 में इनकी बिक्री 33,739 रही है। 

हालाँकि, निर्यात के मोर्चे पर कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है और इसमें साल-दर-साल 17% की बढ़ोतरी हुई है। बजाज ऑटो ने मार्च 2014 में 1,18,183 वाहनों का निर्यात किया, जबकि मार्च 2013 में इसने 1,01,374 वाहनों का निर्यात किया था। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:34 बजे यह 0.51% की कमजोरी के साथ 2054 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2014) 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!