शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की मार्च बिक्री 30% घटी

ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मार्च 2014 में 51,184 वाहन बेचे हैं।

यह मार्च 2013 में कंपनी द्वारा बेचे गये 72,712 वाहनों के मुकाबले 30% कम है।

इस दौरान टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजार में 45,996 वाहन बेचे हैं, जबकि 5,188 वाहनों का निर्यात किया है। पिछले साल मार्च में इसने घरेलू बाजार में 69,160 वाहन बेचे थे, जबकि 3,880 वाहनों का निर्यात किया था। 

टाटा मोटर्स ने बीते माह 12,640 यात्री वाहन (Passenger Vehicles) बेचे हैं। 

मार्च 2014 में कंपनी ने 33,356 व्यावसायिक वाहन बेचे हैं। बीते वर्ष इसी महीने में कंपनी ने 56,813 वाहनों की बिक्री की थी। इस तरह इसमें भी 41% की गिरावट दर्ज की गयी है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!