शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने दिया स्पष्टीकरण

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने पूँजी जुटाने की खबर पर स्ष्टीकरण जारी किया है।

कंपनी ने एक अग्रणी अखबार में प्रकाशित खबर पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि भारती एयरटेल और इसकी सब्सीडियरी कंपनियाँ अपने कर्ज पोर्टफोलिओ के संदर्भ में सभी उचित अवसरों पर ध्यान दे रही है, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस संदर्भ में उचित फैसला लेने पर कंपनी इस विषय में आवश्यक जानकारी जरूर मुहैया करायेगी। 

गौरतलब है कि एक अखबार में प्रकाशित खबर के हवाले से कहा गया था कि भारती एयरटेल बॉंड इश्यू के जरिये 2 अरब डॉलर जुटायेगी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 3:8 बजे यह 2.92% की बढ़त के साथ 324.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख