शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीएफसी (IDFC), बंधन (Bandhan) को बैंक लाइसेंस

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नये बैंक लाइसेंस के लिए दो कंपनियों को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

इन दो कंपनियों में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी (आईडीएफसी) और कोलकता की माइक्रो फाइनेंस कंपनी बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं। आरबीआई की यह सैद्धांतिक मंजूरी 18 महीने के लिए वैध होगी। वहीं डाक विभाग के आवेदन के संदर्भ में आरबीआई का कहना है कि केंद्र सरकार की सलाह के बाद ही इसके आवेदन पर विचार किया जायेगा। इसके साथ ही आरबीआई ने अन्य आवेदकों को सलाह दी है कि जब नियमित आधार पर लाइसेंस देने के लिए दिशा-निर्देश आ जायेंगे, तब वे नये सिरे से आवेदन कर सकते हैं।

बंधन फाइनेंशियल बैंक लाइसेंस पाने वाली पहली माइक्रो फाइनेंस कंपनी है। इसकी देश भर में 2016 शाखाएँ हैं। इसकी 22 राज्यों में मौजूदगी है।

गौरतलब है कि बैंक लाइसेंस के लिए कुल 27 आवेदन मिले थे, लेकिन बाद में टाटा संस और वीडियोकॉन ग्रुप ने अपने आवेदन वापस ले लिये थे। आवेदकों में प्रमुख रूप से एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, आदित्य बिरला फाइनेंस, रिलायंस कैपिटल, बजाज फिनसर्व, रेलिगेयर इंटरप्राइजेज, श्रीराम कैपिटल और मुथूट फाइनेंस शामिल थे।

आज शेयर बाजार में आईडीएफसी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में सुबह 10:00 बजे यह 2.30% की बढ़त के साथ 130.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख