शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान मोटर्स (Hindustan Motors) की बिक्री घटी

हिंदुस्तान मोटर्स (Hindustan Motors) की मार्च महीने की बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है।

मार्च 2013 में 856 वाहनों की तुलना में इस बार कंपनी की कुल बिक्री 73% घट कर 229 रही है। इस दौरान कंपनी ने 101 एम्बैसेडर गाड़ियाँ बेचीं। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 631 दर्ज हुई थी।

मार्च 2014 में कंपनी का कुल उत्पादन भी 73% घट कर 232 हो गया है, जबकि मार्च 2013 में कंपनी का कुल उत्पादन 848 दर्ज हुआ था। इस दौरान कंपनी ने एम्बैसेडर गाड़ियों का उत्पादन 87 रहा। जो कि बीते वर्ष मार्च में 605 रहा था। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:52 बजे यह 2.85% के नुकसान के साथ 7.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!