शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैटको फार्मा (Natco Pharma) ने दवा पर दिया स्पष्टीकरण, शेयर चढ़े

नैटको फार्मा (Natco Pharma) ने कोपैक्सोन (Copaxone) दवा की पेशकश पर स्पष्टीकरण जारी किया है।

कंपनी ने कहा है कि अमेरिका में कोपैक्सोन दवा की बिक्री और इसकी कीमत पर पर अंतिम फैसला नैटको फार्मा का भागीदार कंपनी मायलन (Mylan) का होगा। नैटको ने स्पष्ट किया कि वह बाजार में अमेरिकी खाद्य एवं औषधि विभाग से मान्यता प्राप्त दवा की बिक्री के लिए प्रतिबद्ध रहेगी ताकि जरूरतमंद मरीजों को यह दवा समय पर उपलब्ध हो सके। 

शेयर बाजार में नैटको फार्मा के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 795 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:30 बजे यह 5.86% की मजबूती के साथ 754.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख