शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) को वेनेजुएला सरकार से मिली मंजूरी, शेयर उछले

वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) ने लैटिन अमेरिका बाजार में प्रवेश कर लिया है।

कंपनी को  मेरोपेनम (Meropenem) दवा की बिक्री के लिए वेनेजुएला सरकार से मंजूरी मिल गयी है। मंजूरी मिलने के बाद कंपनी अगले कुछ महीनों में वेनेजुएला बाजार में दवा उतार सकती है। 

कंपनी को विश्व भर में 35 देशों से मेरोपेनम की बिक्री के लिए मंजूरी मिल चुकी है। वेनेजुएला के अलावा कंपनी कोलंबिया, पेरु, गुएटमाला और मैक्सिको जैसी अन्य लैटिन अमेरिका बाजारों में भी अपने पैर फैला चुकी है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में शानदार तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 309.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:42 बजे यह 13.57% की तेजी के साथ 300 रुपये पर है। (शेयर मंथन. 04 अप्रैल 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख