शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एल्कॉन इंजीनियरिंग (Elecon Engineering) ने दिया स्पष्टीकरण

एल्कॉन इंजीनियरिंग (Elecon Engineering) ने कारोबार बेचने संबंधी खबर पर स्पष्टीकरण जारी किया है।

एलकॉन इंजीनियरिंग ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि कंपनी ने अप्रैल 2013 में अपनी सब्सीडियरी कंपनी एलकॉन ईपीसी प्रोजेक्ट्स (EPC Projects) को स्लम्प बिकवाली के जरिये अपना मैटिरियल हैंडलिंग कारोबार बेच दिया था, जिसका उद्देश्य कारोबार के लिए पूँजी जुटाना था। कंपनी ने कारोबार बेचे जाने की यह सूचना एक्सचेंज को दे दी थी। कंपनी ने कहा है कि वर्तमान में अपनी मैटीरियल हैंडलिंग सब्सीडियरी कंपनी को बेचने के लिए किसी तरह की बातचीत की प्रक्रिया में नहीं है। 

गौरतलब है कि बाजार में ऐसी खबरें हैं कि एल्कॉन इंजीनियरिंग अपने मैटीरियल हैंडलिंग कारोबार में 49% हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज कंपनी का शेयर 38.85 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। यह 7.19% की मजबूती के साथ 38 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख