शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जी मीडिया (Zee Media) का हरियाणा में नया चैनल

जी मीडिया कॉर्पोरेशन (Zee Media Corporation) ने हरियाणा में नया चैनल शुरू किया है।

इस नये चैनल जी पंजाब हरियाणा हिमाचल (Zee Punjab Haryana Himachal) को हरियाणा के कुरूक्षेत्र में शुरू किया गया है।

कंपनी का कहना है कि इस चैनल का उद्देश्य क्षेत्रीय उपस्थिति को बढ़ावा देना और हरियाणा में व्यापक पहुँच सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही स्थानीय समाचारों की प्रासंगिकता का निर्माण करना और क्षेत्रीय समाचार बाजारों के महत्व में बढ़ोतरी करना भी है।

शुक्रवार को शेयर बाजार में जी मीडिया कॉर्पोरेशन के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में कल यह 0.28% की कमजोरी के साथ 14.38 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2014)

 

 

 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!