शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) : निदेशक मंडल की बैठक में लाभांश पर विचार

टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) के निदेशक मंडल की बैठक में शेयर आबंटन पर विचार किया जायेगा।

टाटा इलेक्सी की 22 अप्रैल 2014 को होने वाली निदेशक मंडल की बैठक में वर्ष 2013-14 के लिए लाभांश पर फैसला लिया जायेगा। इसके अलावा 31 मार्च 2014 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए कंपनी के वित्तीय परिणामों को भी मंजूरी दी जायेगी। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 2.84% की बढ़त के साथ 565.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!