शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैटको फार्मा (Natco Pharma) को मिली राहत

दवा निर्माता कंपनी नैटको फार्मा (Natco Pharma) को कोपैक्सोन (Copaxone) दवा के पेटेंट के मामले में थोड़ी राहत मिली है।

अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय (पीटीओ) न टेवा (Teva) कंपनी की पेटेंट आवेदन को खारिज कर दिया है। पीटीओ ने टेवा कंपनी के कोपैक्सोन दवा के "808 पेटेंट" की सुरक्षा को जारी रखने के आवेदन को निरस्त किया है। कंपनी का यह पेटेंट मई 2014 में खत्म हो रहा है।

गौरतलब है कि जुलाई 2013 में कोर्ट ने इस पेटेंट को अवैध करार दिया था। 

पीटीओ द्वारा टेवा के आवेदन को रद्द किये जाने के फैसले से नैटको फार्मा को राहत मिली है। 

शुक्रवार को नैटको के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 5.06% की मजबूती के साथ 748.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2014)

 

 

 

 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख