शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शक्ति शूगर्स (Sakthi Sugars) का उत्पादन घटा

शक्ति शूगर्स (Sakthi Sugars) के मार्च उत्पादन में गिरावट दर्ज हुई है।

मार्च 2014 में कंपनी का चीनी उत्पादन घट कर 8,414 मिलियन टन रहा है, जबकि मार्च 2013 में यह उत्पादन 20,440 मिलियन टन रहा था।

इस दौरान कंपनी की चीनी बिक्री भी घट कर 7,292 मिलियन टन रही है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 24,444 मिलियन टन रही थी। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 13.28% की मजबूती के साथ 21.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख