शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोनी (Sony) ने ऐप्पल (Apple) को पछाड़ा

सोनी (Sony) भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है।

आईडीसी (IDC) के आँकड़ों के मुताबिक कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में वैल्यू सेल के लिहाज से सोनी भारत में बिकने वाला दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है। सोनी ने ऐप्पल (Apple) को पछाड़ कर यह मुकाम हासिल किया है। वहीं सैमसंग (Samsung) 43% वैल्यू शेयर के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। सोनी 9.1% के साथ दूसरे और ऐप्पल 7% के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है। 

हालाँकि नोकिया (Nokia) के एंड्रॉयड बाजार में उतरने के साथ वर्तमान तिमाही में सोनी को इस स्थान पर बने रहने में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2014) 

 

 

 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!