शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टोयोटा (Toyota) : 63.9 लाख गाड़ियों का रिकॉल

वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा मोटर कॉर्प (Toyota Motor Corp) वैश्विक स्तर पर अपनी गाड़ियों का रिकॉल (वापस लेना) करेगी।

मीडिया खबरों के मुताबिक कई तरह की गड़बड़ियों की वजह से कंपनी अपने 63.9 लाख वाहनों का रिकॉल करने जा रही है।

गौरतलब है कि कंपनी के कई मॉडलों में गड़बड़ियाँ पाई गयी हैं, जिसमें आरएवी4 एसयूवी (RAV4 SUV), यारिस सबकॉम्पैक्ट (Yaris Subcompact), पोंटिएक वाइब (Pontiac Vibe) और सुबारू ट्रेजिया (Subaru Trazia) जैसे मॉडल शामिल हैं।

यह कंपनी का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा रिकॉल है। इससे पहले अक्टूबर 2012 में कंपनी ने 74.3 लाख गाड़ियों का रिकॉल किया था। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख