शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) : इनसाइडर ट्रेडिंग के नियमों का उल्लंघन नहीं

सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceuticals Industries) ने रैनबैक्सी (Rambaxy) में सिल्वरस्ट्रीट निवेश पर स्पष्टीकरण जारी किया है।

कंपनी ने स्पष्ट करते हुए बताया कि रैनबैक्सी के शेयरों की खरीद में इनसाइडर ट्रेडिंग के नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया है। रैनबैरक्सी के शेयर खरीदते समय सुधीर वालिया सिल्वरस्ट्रीट डेवलपर्स एलएलपी के भागीदार नहीं थे और ना ही वर्तमान में है। सिल्वरस्ट्रीट डेवलपर्स एलएलपी के दो भागीदार हैं और दोनों ही सन फार्मा की 100% सब्सीडियरीज हैं। 

सन फार्मा की यह खबर आज बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 6.91% की मजबूती के साथ 627.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख