शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइसजेट (Spicejet) की विशेष टिकट छूट योजना

स्पाइसजेट (Spicejet) ने एक विशेष टिकट छूट योजना पेश की है।

इस छूट योजना के तहत चेन्नई से अहमदाबाद, बेंगलुरू, कालीकट, कोयंबटूर, दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, हुबली, हैदराबाद, कोच्ची, कोलकाता, मदुरई, मुंबई और अन्य शहरों में यात्रा करने पर टिकट का मूल्य 1,907 रुपये रखा गया है। इसी तरह कोयंबटूर से अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, गोवा, कोलकाता और पुणे की यात्रा पर टिकट मात्र 1,859 रुपये है। कोलकाता से विभिन्न स्थानों पर यात्रा करने पर टिकट मूल्य 2,123 रुपये जबकि कोलकाता से मदुरई और राजामंड्री की टिकट 1,806 रुपये है।  

इस विशेष पेशकश के तहत प्रत्यक्ष (डायरेक्ट) और कनेक्टिंग दोनों तरह की उड़ाने उपलब्ध हैं।

टिकटों की बिक्री मंगलवार 8 अप्रैल से खुल कर गुरुवार 10 अप्रैल 2014 को बंद हो जायेगी। यह विशेष टिकट छूट 1 जून से 31 जुलाई 2014 के बीच यात्रा करने पर ही वैध है। इस योजना में सीटें सीमित हैं और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगी। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत से यह कंपनी की छठी छूट योजना है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 6.38% की बढ़त के साथ 18.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2014) 

 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख