शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिरामल इंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) : वोडाफोन (Vodafone) में बेचेगी हिस्सेदारी

पिरामल इंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) वोडाफोन इंडिया (Vodafone India) में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए सहमत हो गयी है।

पिरामल, वोडाफोन में अपनी 45,425,328 शेयर वोडाफोन समूह की अप्रत्यक्ष सब्सीडियरी प्राइम मेटल्स (Prime Metals) को बेचेगी। यह सौदा लगभग 8,900 करोड़ रुपये में होगा। 

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2012 के दौरान पिरामल ने 1,290 रुपये प्रति शेयर के भाव से कुल 5,864 करोड़ रुपये में ये शेयर खरीदे थे। 

शेयर बाजार में पिरामल के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:50 बजे यह 5.37% की बढ़त के साथ 564.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!