शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) : ग्राहकों की संख्या मामूली बढ़ी

मार्च महीने में टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) (Tata Teleservices (Maharashtra) अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने में सफल रही है।

मार्च 2014 के अंत में कंपनी के पास कुल 105.78 लाख ग्राहक हैं। फरवरी 2014 के अंत में इसके ग्राहकों की संख्या 105.17 लाख दर्ज की गयी थी। मार्च महीने के अंत में कंपनी के कुल वायरलेस ग्राहकों की संख्या 779,780 रही है। इस दौरान एफडब्लूटी (फिक्स्ड वायरेलस टर्मिनल) ग्राहकों की संख्या 742,054 और मोबाइल ग्राहकों की संख्या 9,056,424 रही है। 

इस दौरान मुंबई में कंपनी के ग्राहकों की संख्या 39.96 लाख रही है। यहाँ कंपनी के वायरलेस ग्राहकों की संख्या 523,926 और एफडब्लूटी ग्राहकों की संख्या 7,356 रही है, जबकि मोबाइल ग्राहकों की संख्या 3,464,806 तक पहुँच गयी है। मुंबई के अलावा बाकी महाराष्ट्र में कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या 65.82 लाख रही है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 3:14 बजे यह 1.94% की बढ़त के साथ 7.89 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख