शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लोबल ऑफशोर (Global Offshore) ने दिया स्पष्टीकरण

ग्लोबल ऑफशोर (Global Offshore) ने हिस्सेदारी बिकवाली की खबर पर स्पष्टीकरण जारी किया है।

ग्लोबल ऑफशोर ने मीडिया में प्रमोटरों द्वारा कंपनी में हिस्सेदारी बेचने संबंधी खबरों के संदर्भ में कहा कि ये खबरें पूरी तरह से गलत और आधारहीन है। प्रमोटरों की हिस्सेदारी बेचने की कोई योजना नहीं है और ना ही हमने बिकवाली के लिए किसी निवेश बैंकर्स को नियुक्त किया है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया। यह 4.99% की मजबूती के साथ 339.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!