शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) : 1.03 लाख वाहनों का रिकॉल

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी गाड़ियों का रिकॉल (वापस) करेगी।

कंपनी 12 नवंबर 2013 से 4 फरवरी 2014 के बीच निर्मित कुल 103,311 वाहनों का रिकॉल करने जा रही है, जिनमें 42,481 डिजायर (DZire), 47,237 स्विफ्ट (Swift) और 13,593 इर्टिगा (Ertiga) गाड़ियाँ शामिल हैं। कंपनी इन वाहनों के फ्यूल फिलर नैक में गड़बड़ी की वजह से इनका बदलाव करेगी। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.46% के नुकसान के साथ 1930.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2014) 

गौरतलब है कि उत्पादन प्रक्रिया के नियमित गुणवत्ता टेस्ट के दौरान कंपनी ने इस गड़बड़ी की पहचान की। 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख