शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गृह फाइनेंस (Gruh Finance) का मुनाफा 17% बढ़ा

बीते 31 मार्च 2014 को समाप्त तिमाही में गृह फाइनेंस (Gruh Finance) का मुनाफा बढ़ कर 74 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 63 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 17% की वृद्धि हुई है।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 31% बढ़ कर 254 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी अवधि में 194 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 2.14% के नुकसान के साथ 312.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2014)  

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख