शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फाइनेंशियल टेक (Financial Tech) : एमसीएक्स (MCX) में हिस्सेदारी बेचेगी

फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) के निदेशक मंडल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर विचार किया गया।

कंपनी के निदेशक मंडल की रिस्ट्रक्चरिंग समिति को एमसीएक्स (MCX) में हिस्सेदारी खरीदने के लिए विभिन्न निवेशको से आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से कंपनी ने कुछ निवेशकों की सूची तैयार की है। समिति 25 अप्रैल 2014 तक एमसीएक्स में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए अंतिम फैसला ले सकती है। 

गौरतलब है कि कंपनी 25 अप्रैल 2014 तक एमसीएक्स में 24% हिस्सेदारी बेचेगी। 

शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.75% की कमजोरी के साथ 361.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!