शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेपी पावर (JP Power) : विष्णुप्रयाग बिजली संयंत्र का संचालन शुरू

जयप्रकाश पावर वेंचर्स (Jaiprakash Power Ventures) के विष्णुप्रयाग बिजली संयंत्र में बिजली संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है।

बीते 16 जून 2013 को अलकनंदा नदी में आयी भीषण बाढ़ की वजह से कंपनी का 400 मेगावाट विष्णुप्रयाग हाइड्रो बिजली संयंत्र को बंद कर दिया गया था, जिसमें अब दोबारा कामकाज शुरू कर दिया गया है। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 7.17% की मजबूती के साथ 17.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2014)  

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!