शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डेन नेटवर्क्स (Den Networks) : इंडियन सुपर लीग में दिल्ली फुटबॉल क्लब के राइट्स खरीदे

डेन नेटवर्क्स (Den Networks) ने दिल्ली फुटबॉल टीम के अधिकार (राइट्स) खरीद लिये हैं।

कंपनी ने एक नयी फुटबॉल लीग इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की दिल्ली की फुटबॉल टीम के लिए राइट्स खरीदे हैं। यह लीग आईएमजी रिलायंस (IMG Reliance) और स्टार इंडिया (Star India) दोनों द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित की गयी है।  

कंपनी की यह खबर सोमवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.91% की कमजोरी के साथ 187.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख