आन्का इंडिया (Anka India) ने कंपनी मे शेयरधारिता की सीमा घटा दी है।
आन्का इडिया ने कपनी मे शेयरधारिता 89.39% स घटा कर 74.39% कर दी है।
गौरतलब है कि कि सेबी ने निम्नतम पब्लिक शेयरधारिता के नियमों का पालन नहीं करने पर 105 सूचीबद्ध कंपनियों को बाजार से प्रतिबंधित किया था, जिसमें आन्का इंडिया भी शामिल थी।
हालाँकि, सेबी ने निर्देशित नियमों का पालन करने पर कंपनी पर लगे प्रतिबंधों को हटाने का आदेश दिया है।
कंपनी की यह खबर सोमवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 4.98% के नुकसान के साथ 10.31 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2014)


