शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) का मुनाफा बढ़ा, आय घटी

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में आईटी (IT) क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ा है।

इस दौरान तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 4.1% बढ़ कर 2,992 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,875 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। पिछले साल की समान तिमाही से यह 25% ज्यादा है। 

इस दौरान कंपनी की आय तिमाही-दर-तिमाही आधार पर मामूली घटी है। अक्टूबर-दिसंबर 2014 तिमाही में 13,026 करोड़ रुपये की तुलना में जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 1.2% घट कर 12,875 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर इसमें 23.2% की वृद्धि हुई है। 

इस दौरान कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस (EPS) में भी इजाफा हुआ है। पिछले साल की समान तिमाही के 41.89 रुपये के मुकाबले इस बार 52.36 रुपये रही है। 

कंपनी के डॉलर लाभ में तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि कहीं बेहतर नजर आ रही है। इसने बीती तिमाही में 48.7 करोड़ डॉलर का मुनाफा हासिल किया, जो पिछली तिमाही से 5.2% ज्यादा है। लेकिन सालाना आधार पर इसमें केवल 9.7% वृद्धि दिख रही है। स्वाभाविक रूप से इसमें डॉलर और रुपये की विनिमय दर का असर दिख रहा है। 

कंपनी ने कारोबारी साल 2013-14 के लिए 43 रुपये के अंतिम लाभांश (डिविडेंड) का ऐलान किया है। इस भुगतान के लिए खाता-बंदी (बुक क्लोजर) 31 मई से 14 जून तक (दोनों दिन शामिल) रहेगी। भविष्य के लिए कंपनी ने लाभांश भुगतान की नीति भी बदली है। अब तक कंपनी कर बाद लाभ के 30% तक लाभांश देने की नीति पर चलती रही है, लेकिन अब इसे बढ़ा कर 40% करने का फैसला किया गया है। 

कंपनी ने बीती तिमाही के दौरान 50 नये ग्राहक बनाये हैं। तिमाही के दौरान सकल नयी भर्तियाँ 10,997 रही हैं।

कंपनी ने भविष्य के जो अनुमान सामने रखे हैं, उन्हें बाजार की उम्मीदों से बेहतर माना जा रहा है। इसने डॉलर में अपनी आय 2014-15 के दौरान 7-9% बढ़ने का अनुमान जताया है। वहीं 60 रुपये प्रति डॉलर की विनिमय दर मानते हुए इसने रुपये में अपनी आय में 5.6-7.6% वृद्धि का अनुमान पेश किया है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। यह सुबह 09:50 बजे 3.54% की बढ़त के साथ 3349.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख