शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) के नतीजे अनुमानों के अनुरूप : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICIDirect) ने 2013-14 की चौथी तिमाही में इन्फोसिस की आय के आँकड़ों को अपने अनुमानों के अनुरूप माना है।

कंपनी की आय में यूरोप, मैन्युफैक्चरिंग और ईसीएस श्रेणियों में वृद्धि ने योगदान किया है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने नतीजों के बाद अपनी टिप्पणी में कहा है कि कंपनी ने 209.2 करोड़ डॉलर की तिमाही आमदनी हासिल की है, जो उसके अनुमान 209.1 करोड़ डॉलर के अनुरूप ही है। इस डॉलर आय में तिमाही-दर-तिमाही 0.4% गिरावट दर्ज की गयी है। हालाँकि रुपये में कंपनी की आमदनी तिमाही-दर-तिमाही 1.2% घट कर 12,875 करोड़ रुपये रही है, जबकि आईसीआईसीआई डायरेक्ट का अनुमान 0.5% गिरावट का था। इस अंतर में डॉलर की विनिमय दर का असर है, क्योंकि अनुमान 61.99 रुपये प्रति डॉलर की विनिमय दर के आधार पर था, जबकि कंपनी के लिए वास्तविक औसत विनिमय दर 61.54 रुपये प्रति डॉलर की रही है।

कंपनी का एबिट मार्जिन इस तिमाही में 25.5% रहा, जो आईसीआईसीआई डायरेक्ट के 24.7% के अनुमान की तुलना में बेहतर रहा। इन्फोसिस का तिमाही मुनाफा 2,992 करोड़ रुपये रहा है, जो आईसीआईसीआई डायरेक्ट के 2,869 करोड़ रुपये के अनुमान की तुलना में कहीं आगे रहा। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख