शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) को सनोफी (Sanofi) से 50 लाख डॉलर का भुगतान

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) को सनोफी (Sanofi) की ओर से भुगतान किया गया है।

ग्लेनमार्क को अपनी वीएलए2 इंटेग्रीन एंटीबॉडी दवा के सहयोग के लिए सनोफी से 50 लाख डॉलर की बड़ी राशि प्राप्त हुई है।

गौरतलब है कि ग्लेनमार्क को कारोबारी साल 2011-12 में पहले ही सनोफी 5 करोड़ डॉलर का अपफ्रंट भुगतान कर चुकी है। इस तरह वीएलए-2 एंटीबॉडी के लिए कंपनी को कुल मिला कर 5.5 करोड़ डॉलर मिल चुके हैं।

ग्लेनमार्क की स्विस सब्सीडियरी को यह राशि मिली है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:58 बजे यह 1.05% की बढ़त के साथ 580.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2014) 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!