शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) : डेपोमेड (Depomed) से सुलह

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) ने डेपोमेड इंक (Depomed Inc) के साथ एक समझौता किया है।

कैडिला ने जाइडस (Zydus) के साथ मिल कर ग्रैसाइल की 300 एमजी और 600 एमजी दवाओं के पेटेंट उल्लंघन के एक मामले में डेपोमेड से यह सुलह करार किया है।

इस समझौते के तहत कैडिला और जाइडस 1 जनवरी 2024 से इन जेनरिक दवाओं की बिक्री शुरू कर सकते हैं। कंपनी कुछ विशेष स्थितियों में इससे पहले भी इन दवाओं की बिक्री शुरू कर सकती है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.03% की दवा के साथ 976.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!