शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीसीबी बैंक (DCB Bank) का मुनाफा 15% बढ़ा

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में डीसीबी बैंक (DCB Bank) का मुनाफा बढ़ कर 39 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 34 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 15% की वृद्धि हुई है।

कारोबारी साल 2014 की चौथी तिमाही में बैंक की कुल आय 22% बढ़ कर 308 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 253 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

आज शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 67.70 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। यह 0.61% की बढ़त के साथ 65.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!